ईयरफोन कान में नहीं लगाया, फिर भी म्यूजिक कैसे बजेगा? यही सवाल Samsung Galaxy Buds On को देखकर आपके मन में भी आ सकता है। कंपनी ने ऐसा ईयरफोन पेश किया है जो कान के अंदर जाने के बजाय बाहर से क्लिप की तरह लगाया जाता है। लेकिन खास बात सिर्फ इसका डिजाइन नहीं है। इसमें सिर के इशारे से कॉल कंट्रोल करने, Gemini Live इस्तेमाल करने और 9.5 घंटे तक म्यूजिक सुनने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Samsung के इस नए ईयरफोन में क्या खास है।
Samsung के नए ईयरफोन का डिजाइन है सबसे अलग
Samsung ने Galaxy Buds On को Galaxy Buds सीरीज के पहले क्लिप-ऑन ओपन-ईयर वायरलेस ईयरफोन के तौर पर पेश किया है। इसे कान के अंदर डालने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि यह बाहर की तरफ क्लिप की तरह फिट होता है। इसका ओपन डिजाइन आसपास की आवाजें सुनने में भी मदद करता है।
Samsung ने अलग-अलग कानों के आकार को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया है। स्पीकर और बैटरी की जगह के साथ क्लिप की बनावट पर भी काम किया गया है, ताकि लंबे समय तक पहनने पर दबाव कम रहे।
TwinBoost Speaker से मिलेगा बेहतर साउंड
इस ईयरफोन में TwinBoost Speaker दिया गया है, जिसे खासतौर पर बेहतर लो-फ्रीक्वेंसी और बास के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा Automatic Volume Control आसपास के माहौल के हिसाब से आवाज को एडजस्ट करता है।
Samsung ने Audio Leakage Reduction तकनीक भी दी है, जिससे म्यूजिक की आवाज बाहर ज्यादा लीक होने से रोकने में मदद मिलती है।
9.5 घंटे की बैटरी और साफ कॉलिंग
Samsung Galaxy Buds On एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform और Class-D Amplifier दिया गया है।
कॉलिंग के लिए तीन माइक्रोफोन और Voice Pickup Unit Sensor मिलता है। Samsung के मुताबिक मशीन लर्निंग और Intelligent Clear Call फीचर बैकग्राउंड शोर के बीच आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करते हैं।
सिर हिलाते ही उठेगी कॉल, Gemini Live भी चलेगा
इस ईयरफोन की सबसे अलग चीज इसका Head Gestures फीचर है। कुछ कामों के लिए सिर के इशारे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे कॉल रिसीव या खत्म करने, अलार्म रोकने और मैसेज नोटिफिकेशन पढ़ने जैसे काम किए जा सकते हैं।
Galaxy AI सपोर्ट वाले Samsung फोन या टैबलेट से कनेक्ट करने पर Gemini Live को वॉयस कमांड के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लंबे समय तक टच एरिया दबाकर Quick Voice Memo भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दूसरे स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे
Samsung Galaxy Buds On को कनेक्ट करने के लिए Galaxy Wearable ऐप जरूरी नहीं है। फोन की Settings या Quick Panel से वॉल्यूम और Equalizer बदला जा सकता है। म्यूजिक और कॉल के लिए टच कंट्रोल भी दिए गए हैं।
कीमत और भारत में लॉन्च कब होगा?
Samsung Galaxy Buds On की दक्षिण कोरिया में कीमत 2,99,000 कोरियन वॉन रखी गई है। भारतीय रुपये में इसका मूल्य लगभग ₹21,000 बैठता है। हालांकि, यह सिर्फ करेंसी कन्वर्जन है, भारत की आधिकारिक कीमत नहीं।
दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और शुरुआत में यह ब्लैक कलर में आएगा। Samsung ने दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी इसे लाने की बात कही है, लेकिन भारत की लॉन्च डेट और आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है।
FAQs
1. Samsung Galaxy Buds On की बैटरी कितनी है?
इसमें एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है।
2. Samsung Galaxy Buds On की कीमत कितनी है?
इसमें एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है।
3. क्या Galaxy Buds On में सिर के इशारे से कंट्रोल कर सकते हैं?
हां, इसमें Head Gestures फीचर है, जिससे कुछ काम जैसे कॉल रिसीव या खत्म करना और नोटिफिकेशन पढ़ना सिर के इशारे से किया जा सकता है।
4. क्या Samsung Galaxy Buds On भारत में लॉन्च होगा?
Samsung ने दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में इसे लॉन्च करने की बात कही है, लेकिन भारत की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
