🚀 Fast Tech Updates & Exclusive Offers Join Channel ✕

₹4.5 लाख का iPhone देखकर दिमाग घूम जाएगा! इतना महंगा iPhone आखिर किसके लिए है?

एक फोन की कीमत ₹4,49,900। हाँ और इतनी कीमत सुनकर लोगों के दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आएगा आखिर Apple ने इसमें ऐसा क्या दे दिया? अगर इस फोन की बात करें तो Apple ने इस फोन का नाम iPhone Duo रखा है। और इस iPhone Duo Price की बात करें तो इसके सबसे महंगे variant की कीमत करीब ₹4.5 लाख है।

iPhone Duo को सिर्फ महंगा iPhone समझना सही नहीं होगा। क्योंकि Apple ने पहली बार अपने phone को Foldable design दिया है। बंद करने पर यह एक normal iPhone जैसा लगता है, लेकिन खोलते ही 7.6 इंच की बड़ी screen सामने आ जाती है। इसके साथ ही Apple ने A20 Pro chip, 48MP camera और dual-battery जैसे features भी दिए हैं।

लेकिन इन सबके बाद भी सबसे बड़ा सवाल वही है—क्या ये features सच में ₹4.5 लाख की कीमत को सही साबित करते हैं? और क्या इस phone को खरीदने की वजह सिर्फ इसका Foldable होना है, या Apple ने इसमें कुछ ऐसा भी दिया है जो रोज के इस्तेमाल में सच में काम आएगा?

iPhone Duo की कीमत कितनी है

अगर आप Google पर iPhone Duo Price in India search कर रहे हैं तो सबसे पहले यही जानना जरूरी है कि ₹4.5 लाख इसकी starting price नहीं है। iPhone Duo के Price इसके storage के हिसाब से दिए गए हैं।

iPhone Duo Price in India with 256GB 512GB 1TB and 2TB variants
StoragePrice in India
256GB₹2,99,900
512GB₹3,24,900
1TB₹3,74,900
2TB₹4,49,900

यानी iPhone Duo 2TB का Price ₹4,49,900 है।

iPhone Duo का Foldable design कैसा है

Apple का ये Foldable फोन बंद होने पर 5.4-inch Super Retina XDR outer display देता है। इसका size इतना रखा गया है कि इसे normal phone की तरह भी इस्तेमाल किया जा सके। और वहीं इस Foldable फोन को खोलने पर अंदर 7.6-inch Super Retina XDR folding OLED display मिलता है।

Apple के according यह किसी भी iPhone में दिया गया अब तक का सबसे बड़ा display है। Open होने पर phone की मोटाई सिर्फ 5.2mm है और इसका वजन 254 ग्राम है।

Design की बात करें तो iPhone Duo में Grade 5 Titanium frame दिया गया है। Titanium एक हल्की लेकिन काफी मजबूत metal होती है, इसलिए इससे phone को मजबूती के साथ premium feel भी मिलती है। और इसके hinge को भी titanium cover से protect किया गया है। Hinge यानी phone का वह हिस्सा जिससे दोनों हिस्से आपस में जुड़े रहते हैं और phone fold होता है।

आगे और पीछे Ceramic Shield protection मिलती है। यह एक मजबूत glass protection है, जिसे रोज के इस्तेमाल में scratches और छोटे-मोटे नुकसान से screen और body को बेहतर तरीके से बचाने के लिए दिया गया है।

साथ ही इसमें IP68 water और dust resistance भी दी गया है। आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि phone धूल से protected है और limited conditions में पानी में भी सुरक्षित रह सकता है।

इसका मतलब है की Apple ने सिर्फ foldable design देने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि phone की मजबूती और protection को भी काफी seriously लिया है।

7.6-inch Display में क्या खास है

iPhone Duo 7.6-inch inner display and 5.4-inch outer display

iPhone Duo में 7.6-inch की बड़ी folding screen मिलती है। इसमें 120Hz ProMotion है, यानी scrolling और animations ज्यादा smooth दिखाई देती हैं। साथ ही इसमें Always-On Display भी है, जिससे screen बंद होने पर भी जरूरी जानकारी दिख सकती है।

इस फोन के Screen की brightness 3000 nits तक जाती है, यानी इसकी Screen को बाहर तेज धूप में भी देखना आसान होगा। और इसके अंदर वाली screen पर nano-texture finish दी गई है, जो screen पर पड़ने वाली reflections और glare को कम करती है।

इस बड़ी screen का सबसे काम का feature इसका Split View है। इसमें आप एक ही समय पर दो अलग-अलग apps को screen पर एक साथ चला सकते हैं। जैसे, एक तरफ कोई website खोलकर जानकारी देख सकते हैं और दूसरी तरफ Notes में जरूरी बातें लिख सकते हैं।

A20 Pro Chip से Performance कैसी है

Performance के लिए iPhone Duo में A20 Pro chip दी गई है। यह Apple की नई 2nm technology पर बनी Pro-level chip है, जिसे खासतौर पर ज्यादा performance और बेहतर power efficiency के लिए तैयार किया गया है।

और साथ ही इसमें 6-core CPU, 7-core GPU और 16-core Neural Engine मिलता है। आसान भाषा में समझें तो CPU रोज के काम और apps को संभालता है, GPU gaming और graphics के लिए काम करता है, जबकि Neural Engine AI से जुड़े कामों में मदद करता है।

Apple के मुताबिक iPhone Duo में iPhone 17 Pro के मुकाबले 35% तक बेहतर sustained performance मिल सकती है। Sustained performance का मतलब है कि phone लंबे समय तक heavy काम करने पर भी अपनी performance को बेहतर तरीके से बनाए रख सके।

इसके लिए Apple ने vapour chamber भी दिया है, जो phone के अंदर पैदा होने वाली heat को control करने में मदद करता है। यानी लंबे समय तक gaming या heavy काम करने पर heat control बेहतर रखने की कोशिश की गई है।

48MP Camera में क्या मिलेगा

iPhone Duo 48MP Dual Fusion Camera system

अगर आप iPhone Duo Camera को लेकर curious हैं तो यहां भी Apple ने सिर्फ megapixel बढ़ाकर काम खत्म नहीं किया है। पीछे 48MP Dual Fusion camera system मिलता है। इसमें एक 48MP Main camera और एक 48MP Ultra Wide camera है। Ultra Wide camera का मतलब है कि इससे एक बार में ज्यादा बड़ा area photo में capture किया जा सकता है। Main camera में 2x optical-quality zoom भी मिलता है।

Video की बात करें तो इसमें 4K Dolby Vision 120fps तक recording का support है। 120fps का मतलब है कि video में हर second ज्यादा frames record होते हैं, जिससे slow-motion और fast-moving scenes ज्यादा smooth दिखते हैं।

Foldable design की वजह से इसमें Duo Preview जैसा feature मिलता है। जब आप किसी दूसरे व्यक्ति की photo लेते हैं, तो phone की बाहर वाली screen पर वही camera preview दिखाई देता है। इससे सामने वाला व्यक्ति खुद देख सकता है कि photo में उसका pose और framing सही है या नहीं।

इसके अलावा Smart Take और Dual Capture जैसे features भी मिलते हैं, Dual Capture से आप एक ही समय पर phone के आगे और पीछे वाले camera से video record कर सकते हैं। वहीं Smart Take कई photos में से बेहतर shot चुनने में मदद करता है।

iPhone Duo की Battery कैसी है

iPhone Duo में dual-battery दी गई है, यानी phone के अंदर दो batteries मिलकर काम करती हैं। Apple के मुताबिक Normal use में इसकी battery life 24 घंटे तक हो सकती है।

Video देखने पर बाहर वाली screen पर 44 घंटे तक और अंदर वाली बड़ी screen पर 31 घंटे तक का playback मिल सकता है। Charging के लिए MagSafe और Qi2 से 25W तक wireless charging का support भी है।

iPhone Duo में कौन-सा Software मिलेगा

iPhone Duo iOS 27.1 के साथ आएगा। इसका software foldable screen को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें Split View जैसे features भी हैं, जिससे बड़ी screen का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। Apple ने Apple Intelligence के कई features भी दिए हैं, जो AI से जुड़े कामों में मदद करते हैं।

क्या iPhone Duo खरीदना चाहिए

सीधी बात करें तो iPhone Duo हर किसी के लिए नहीं है। इसकी starting price ही ₹2,99,900 है और 2TB variant के लिए ₹4,49,900 देने पड़ेंगे।

इतने पैसे में आपको बड़ी 7.6-inch folding screen, A20 Pro chip और 48MP camera जैसे features मिलते हैं। लेकिन अगर आपको foldable phone की खास जरूरत नहीं है, तो सिर्फ नया design पाने के लिए इतना पैसा खर्च करना शायद सही फैसला नहीं होगा।

वहीं अगर आपका budget बड़ा है और आप Apple का foldable iPhone ही लेना चाहते हैं, तो iPhone Duo आपके लिए एक interesting option हो सकता है।

FAQs

iPhone Duo की भारत में कीमत कितनी है?

iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। इसका सबसे महंगा 2TB variant ₹4,49,900 में आता है।

iPhone Duo कब लॉन्च होगा?

Apple ने iPhone Duo को 9 सितंबर 2026 को पेश किया है। भारत में इसके pre-orders 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और इसकी sale 23 अक्टूबर 2026 से होगी।

iPhone Duo में कितने कैमरे हैं?

iPhone Duo में पीछे दो 48MP cameras मिलते हैं—एक Main और एक Ultra Wide camera। इसमें 2x optical-quality zoom भी दिया गया है।

iPhone Duo की स्क्रीन कितने इंच की है?

iPhone Duo में बाहर 5.4-inch display और phone खोलने पर अंदर 7.6-inch folding display मिलता है।

क्या iPhone Duo में Face ID मिलता है?

नहीं। iPhone Duo में Face ID की जगह Touch ID दिया गया है, जो side button में मौजूद है।

क्या iPhone Duo में physical SIM लगती है?

नहीं। iPhone Duo eSIM-only है, यानी इसमें physical SIM card लगाने का option नहीं मिलता।

3 thoughts on “₹4.5 लाख का iPhone देखकर दिमाग घूम जाएगा! इतना महंगा iPhone आखिर किसके लिए है?”

Leave a Comment