Scam Call से कैसे बचें आजकल Scam सिर्फ एक संदिग्ध SMS या किसी अजीब Link तक सीमित नहीं रह गया है। अब Scammers फोन पर भरोसा दिलाने के लिए AI-generated messages, Voice Cloning और दूसरे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। Vectra AI के मुताबिक, 2025 में AI-enabled fraud में 1,210% की बढ़ोतरी हुई।
ऐसे में Android और iPhone में मौजूद कुछ Safety Features काफी काम आ सकते हैं। इन Features की मदद से संदिग्ध Calls और Messages की पहचान करने, Unknown Call को Screen करने और Spam Messages को अलग रखने में मदद मिलती है।
Android में ये 4 Features जरूर ऑन रखें
1. Fake Call Detection
अगर कोई Scammer आपके किसी परिचित की पहचान बनकर कॉल करने की कोशिश करता है, तो Google Phone का Fake Call Detection ऐसे मामलों में warning दे सकता है। Google के मुताबिक यह feature किसी caller के अपनी पहचान छिपाने या किसी Contact की तरह impersonate करने जैसी स्थिति में Alert दे सकता है। इसके लिए Android 12 या उसके बाद का version और कुछ जरूरी Google apps की जरूरत होती है।
कहां मिलेगा: Phone app → Settings → Caller ID & spam
2. Scam Detection
Call के दौरान अगर बातचीत में Scam जैसा कुछ detect होता है, तो Scam Detection Warning दे सकता है। यह Feature Google Pixel 9 और उसके बाद के कुछ Models में उपलब्ध है।
कहां मिलेगा: Phone App → Settings → Scam Detection
3. Call Screen से Unknown Call की जांच
अगर किसी Unknown Number से Call आती है, तो Call Screen की मदद से Virtual Assistant Caller से उसका नाम और Call करने की वजह पूछ सकता है। कुछ Google और Samsung Devices में Call Screening जैसी सुविधा मिलती है।
4. Google Messages में Scam Warning
अगर कोई संदिग्ध Message आता है तो Google Messages उसकी पहचान करके “Likely a Scam” जैसी Warning दिखा सकता है।
कहां मिलेगा: Google Messages → Messages Settings → Protection & Safety → Spam Protection
iPhone में ये 3 Safety Features काम आएंगे
1. Unknown Caller से पहले पूछेगा कौन है
iPhone में Ask Reason for Calling Feature Unknown Caller से उसका नाम और Call करने की वजह पूछ सकता है।
कहां मिलेगा: Settings → Apps → Phone → Screen Unknown Callers → Ask Reason for Calling
2. Unknown Messages को अलग रखें
iPhone Unknown Senders के Messages को अलग Filter कर सकता है। इससे अनजान लोगों के Messages सीधे आपकी सामान्य Chat List में नहीं मिलते।
कहां मिलेगा: Messages → Filter → Manage Filtering → Screen Unknown Senders
3. Unknown Messages के Notifications रोकें
Unknown Senders के Messages को अलग रखने के साथ उनके Notifications भी नहीं आते, जिससे अचानक आने वाले Spam Messages से परेशानी कम होती है।
एक बात हमेशा याद रखें: ये Features Scam को 100% रोकने की Guarantee नहीं देते। अगर कोई Call या Message आपसे OTP, UPI PIN, CVV, Password या पैसे मांगता है तो कोई भी जानकारी शेयर न करें।
सबसे जरूरी: Unknown Caller की बात पर भरोसा करने के बजाय Call काटकर संबंधित व्यक्ति या Company के Official Number पर खुद संपर्क करके जानकारी Verify करें।
यह भी पढ़ें:- WhatsApp का नया Search Shortcut, iPhone यूजर्स को मिलेगा ये खास ऑप्शन
FAQs
1. Android में Scam Call Detection कैसे ऑन करें?
Android में Phone App → Settings → Scam Detection पर जाकर यह Feature उपलब्ध होने पर इसे On किया जा सकता है। यह सुविधा सभी Android Phones में उपलब्ध नहीं है।
2. iPhone में Unknown Calls कैसे रोकें?
iPhone में Settings → Apps → Phone → Screen Unknown Callers में जाकर Unknown Calls को manage किया जा सकता है। उपलब्ध options iOS version के अनुसार अलग हो सकते हैं।
3. iPhone में Unknown Calls की Screening कैसे ऑन करें?
Settings → Apps → Phone → Screen Unknown Callers → Ask Reason for Calling पर जाकर इसे On किया जा सकता है। इससे iPhone Unknown Caller से Call करने की वजह पूछ सकता है।
4. Google Messages में Scam Message की Warning कैसे ऑन करें?
Google Messages → Messages Settings → Protection & Safety → Spam Protection में जाकर Spam Protection को On करें। इससे संदिग्ध Messages की पहचान करने में मदद मिलती है।
5. iPhone में Unknown Messages को कैसे Filter करें?
Messages App में Filter → Manage Filtering → Screen Unknown Senders को Enable करके Unknown Senders के Messages को अलग रखा जा सकता है।
6. क्या Android और iPhone Scam Calls को 100% रोक सकते हैं?
नहीं। ये Safety Features संदिग्ध Calls और Messages को पहचानने या Filter करने में मदद करते हैं, लेकिन किसी Scam को 100% रोकने की Guarantee नहीं देते।

2 thoughts on “कॉल पर ही पकड़ में आ जाएगा Scam! Android और iPhone में ये फीचर्स अभी ऑन करें”