🚀 Fast Tech Updates & Exclusive Offers Join Channel ✕

इतनी बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV हुआ लॉन्च, VU के नए TV में मिलेंगे ये फीचर्स

बड़े स्क्रीन वाला टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो VU ने भारत में अपनी नई VU Ultra Large Smart TV Series लॉन्च की है। कंपनी ने इस सीरीज में 85 इंच और 100 इंच के दो मॉडल पेश किए हैं। दोनों टीवी में 4K Premium QLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा हाई रिफ्रेश रेट, AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और दमदार साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

VU Ultra Large TV की कीमत

कीमत की बात करें तो 85 इंच वाले VU Ultra Large TV की लॉन्च कीमत 1,50,000 रुपये रखी गई है। वहीं, 100 इंच मॉडल को 2,50,000 रुपये की लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है। यानी इस सीरीज में बड़े स्क्रीन वाले TV की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है।

4K QLED डिस्प्ले के साथ बड़ी स्क्रीन

नई सीरीज में 3840×2160 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाला 4K UHD Premium QLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी के अनुसार इसमें 500 निट्स की Typical brightness 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट दिया गया है। HDR कंटेंट के लिए Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट भी मिलता है।

रिफ्रेश रेट की बात करें तो टीवी में 120Hz का native refresh rate दिया गया है। इसके अलावा 240Hz High-Speed Refresh (HSR) और 144Hz VRR का सपोर्ट भी मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें ALLM और Game Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

AI प्रोसेसर से बेहतर होगी पिक्चर प्रोसेसिंग

VU ने इन टीवी में अपना 144Hz Iconium 4K AI Processor दिया है। इसमें AI Picture, Intelligent Scene Recognition और AI Upscaling जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक AI प्रोसेसिंग पिक्चर में कॉन्ट्रास्ट, कलर और डिटेल को बेहतर करने में मदद करती है।

हार्डवेयर की बात करें तो टीवी में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें Far-field microphone भी मिलता है।

100 इंच मॉडल में 108W का साउंड

बड़ी स्क्रीन के साथ कंपनी ने साउंड पर भी खास ध्यान दिया है। 100 इंच वाले मॉडल में 108W का 2.1-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसमें दो स्पीकर और एक सबवूफर दिया गया है।

वहीं, 85 इंच मॉडल में 65W का 2.2-चैनल VuFX सिस्टम मिलता है, जिसमें दो स्पीकर और दो वूफर शामिल हैं। दोनों मॉडल Dolby Atmos और AI Acoustic Tuning को सपोर्ट करते हैं। 100 इंच वाले मॉडल में Matte Panel दिया गया है, जबकि 85 इंच मॉडल Glossy Panel के साथ आता है।

Google TV और कनेक्टिविटी फीचर्स

स्मार्ट फीचर्स के लिए दोनों टीवी Google TV OS पर चलते हैं। इनमें Apple AirPlay, Apple HomeKit और built-in Chromecast का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, LAN, Bluetooth, dual-band Wi-Fi, headphone और optical audio जैसे विकल्प दिए गए हैं। HDMI पोर्ट eARC, ARC और CEC को भी सपोर्ट करते हैं।

रिमोट की बात करें तो बॉक्स में दो Bluetooth और Voice Control वाले रिमोट मिलते हैं। इनमें Google Assistant voice search के साथ Wi-Fi, Cricket, Cinema, Picture और Sound के लिए अलग हॉटकी दी गई हैं।

VU की नई Ultra Large Series में कंपनी ने बड़े स्क्रीन के साथ Premium QLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, AI पिक्चर प्रोसेसिंग और दमदार ऑडियो पर फोकस किया है। 85 इंच और 100 इंच के विकल्प के साथ यह सीरीज उन यूजर्स के लिए पेश की गई है जो घर पर बड़े स्क्रीन वाले एंटरटेनमेंट सेटअप का अनुभव चाहते हैं।

FAQs

1. VU Ultra Large Smart TV कितने इंच के मॉडल में लॉन्च हुआ है?

VU Ultra Large Smart TV Series को भारत में 85 इंच और 100 इंच के दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है।

2. VU Ultra Large Smart TV की कीमत कितनी है?

85 इंच मॉडल की लॉन्च कीमत ₹1.50 लाख है, जबकि 100 इंच मॉडल ₹2.50 लाख की लॉन्च कीमत पर आया है।

3. VU Ultra Large Smart TV में कौन-सा डिस्प्ले मिलता है?

दोनों मॉडल में 4K UHD Premium QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है।

4. VU Ultra Large Smart TV का रिफ्रेश रेट कितना है?

इसमें 120Hz का native refresh rate मिलता है। इसके अलावा 144Hz VRR और 240Hz High-Speed Refresh (HSR) का सपोर्ट दिया गया है।

1 thought on “इतनी बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV हुआ लॉन्च, VU के नए TV में मिलेंगे ये फीचर्स”

Leave a Comment