Pixel 10 Pro या OnePlus 13 की बात करें तो पहली नजर में ही दोनों phones काफी दमदार लगते हैं। लेकिन दोनों को इस्तेमाल करने का तरीका एक जैसा नहीं है। Pixel 10 Pro का सबसे बड़ा जोर Camera और AI features पर है, जबकि OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite, 6000mAh Battery और 100W Charging जैसी चीजें इसे Performance के मामले में काफी अलग बनाती हैं।
अगर आप Pixel 10 Pro या OnePlus 13 में से कोई phone लेने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ camera या processor देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। तो फिर Pixel 10 Pro और OnePlus 13 में कौन सा phone बेहतर है? Camera, gaming, display, battery और software में दोनों के बीच कितना फर्क है।
Pixel 10 Pro और OnePlus 13 की कीमत कितनी है
भारत में Pixel 10 Pro की कीमत ₹1,09,999 से शुरू होती है। वहीं OnePlus 13 की शुरुआती कीमत ₹69,999 है। यानी दोनों phones के बीच करीब ₹40,000 का फर्क है।
Pixel 10 Pro के लिए ज्यादा पैसे देने पर Camera और Google के Software features मिलते हैं, जबकि OnePlus 13 कम कीमत में ज्यादा बड़ी Battery और ज्यादा तेज Charging देता है।
Camera में Pixel 10 Pro और OnePlus 13 में क्या फर्क है

Pixel 10 Pro में 50MP Main + 48MP Ultra-Wide + 48MP 5x Telephoto Camera दिया गया है। इसमें 100x Pro Zoom, Macro Focus, Night Sight और कई AI-based photo editing features भी मिलते हैं।
OnePlus 13 में 50MP Main + 50MP Ultra-Wide + 50MP 3x Telephoto Camera है। इसके Camera को Hasselblad tuning मिली है और तीनों Cameras से 4K Dolby Vision video recording भी की जा सकती है।
Pixel का 5x Telephoto दूर की चीजों को ज्यादा Optical Zoom के साथ capture करता है, जबकि OnePlus 13 का 3x Telephoto Portrait और Normal Zoom shots के लिए ज्यादा practical range देता है। अगर Camera में Zoom, Portrait, Low-Light Photography और Google के AI Camera features चाहिए तो Pixel 10 Pro का setup ज्यादा मजबूत है। लेकिन OnePlus 13 में भी तीनों Cameras 50MP के हैं और Hasselblad tuning मिलती है, इसलिए Oneplus भी Camera के मामले में कमजोर नहीं है।
Performance में कौन ज्यादा दमदार है

Pixel 10 Pro में Google Tensor G5 और 16GB RAM दी गई है। Tensor G5 को Google ने खासतौर पर AI और Pixel के Camera features के लिए भी तैयार किया है।
OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite processor और flagship-level performance hardware दिया गया है। OnePlus के अनुसार इसका Adreno GPU पिछली generation की तुलना में 40% ज्यादा performance देता है।
आसान भाषा में कहें तो दोनों phones डेली के काम आसानी से संभाल सकते हैं। लेकिन जब बात Heavy Gaming, लंबे Gaming sessions और ज्यादा demanding apps की आती है, तो Snapdragon 8 Elite वाला OnePlus 13 ज्यादा performance-focused hardware देता है।
Gaming और raw performance के लिए OnePlus 13 मजबूत है, जबकि Pixel 10 Pro का Tensor G5 AI और Google के Camera-related कामों पर ज्यादा फोकस करता है।
Display में कौन आगे है
Pixel 10 Pro में 6.3-inch LTPO OLED display है, जो 1Hz से 120Hz तक refresh rate बदल सकती है। इसकी peak brightness 3,300 nits है।
OnePlus 13 में इससे बड़ी 6.82-inch 2K ProXDR display और 120Hz refresh rate है। इसकी peak brightness 4,500 nits तक जाती है।
यानी OnePlus 13 की Screen बड़ी और ज्यादा bright है। Movies, Gaming और ज्यादा बड़े display area के लिए इसका फायदा मिलता है। Pixel 10 Pro का 6.3-inch size normally oneplus से छोटा है, इसलिए one-hand use के लिए यह ज्यादा manageable हो सकता है।
Battery और Charging में कितना फर्क है

Pixel 10 Pro में 4,870mAh Battery और 30W wired charging मिलती है। साथ में 15W तक Qi2 wireless charging भी है। वहीं OnePlus 13 में 6,000mAh Battery, 100W wired और 50W wireless charging दी गई है। कंपनी के अनुसार 100W Charging से phone करीब 36 मिनट में 100% तक charge हो सकता है।
दोनों के Software और Updates में क्या फर्क है
Pixel 10 Pro और OnePlus 13 दोनों Android phones हैं, लेकिन Software support में दोनों की policy अलग है।
Pixel 10 Pro Android 16 के साथ आता है और Google इसे 7 साल तक OS, Security और Pixel Drop updates देने का वादा करता है। यानी लंबे समय तक phone को नए Android versions, security updates और नए Pixel features मिलते रहेंगे। और वहीं OnePlus 13 OxygenOS के साथ आता है और OnePlus ने इसके लिए 4 Android upgrades और 6 साल के security updates का commitment दिया है।
इसका सीधा मतलब है कि दोनों phones को कई सालों तक updates मिलेंगे, लेकिन Pixel 10 Pro का official 7-year support ज्यादा है। इसके अलावा Pixel में Pixel Drop के जरिए समय-समय पर नए features भी जुड़ेंगे।
Pixel 10 Pro vs OnePlus 13: कौन किस काम में आगे
| Feature | Pixel 10 Pro | OnePlus 13 |
| Starting Price | ₹1,09,999 | ₹69,999 |
| Processor | Google Tensor G5 | Snapdragon 8 Elite |
| Display | 6.3-inch LTPO OLED, 1–120Hz, 3,300 nits | 6.82-inch 2K ProXDR display with LTPO |
| Rear Camera | 50MP + 48MP Ultra-Wide + 48MP 5x Telephoto | 50MP + 50MP Ultra-Wide + 50MP 3x Telephoto |
| Battery | 4,870mAh | 6,000mAh |
| Wired Charging | 30W | 100W |
| Wireless Charging | 15W Qi2 | 50W AIRVOOC |
| Software | Android 16 | OxygenOS 15 |
| Software Support | 7 साल OS + Security + Pixel Drop Updates | 4 Android Updates + 6 साल Security Updates |
Pixel 10 Pro Camera और लंबे Software Support पर ज्यादा फोकस करता है, इसका 5x Telephoto और 100x Pro Zoom भी इसे Photography के लिए अलग बनाता है। जबकि OnePlus 13 Performance, बड़ी Battery, Fast Charging और बड़ी Display के मामले में ज्यादा मजबूत hardware देता है।
FAQs
1. Pixel 10 Pro या OnePlus 13 में कौन सा फोन बेहतर है?
Pixel 10 Pro का फोकस Camera, AI features और लंबे Software Support पर है। वहीं OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite, 6,000mAh Battery, 100W Charging और बड़ी 2K Display मिलती है। दोनों phones की priorities अलग हैं।
2. Pixel 10 Pro और OnePlus 13 में Camera किसका बेहतर है?
Pixel 10 Pro में 50MP Main, 48MP Ultra-Wide और 48MP 5x Telephoto Camera मिलता है। OnePlus 13 में 50MP के तीन Rear Cameras और 3x Telephoto Camera दिया गया है। Pixel में 100x Pro Zoom और कई AI-based Camera features भी मिलते हैं।
3. Pixel 10 Pro और OnePlus 13 में Gaming के लिए कौन सा फोन बेहतर है?
OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite Processor दिया गया है, जबकि Pixel 10 Pro में Google Tensor G5 मिलता है। Heavy Gaming और raw performance के लिहाज से दोनों का hardware approach अलग है, जिसमें OnePlus 13 ज्यादा performance-focused है।
4. Pixel 10 Pro और OnePlus 13 में Battery किसकी ज्यादा है?
Pixel 10 Pro में 4,870mAh Battery है, जबकि OnePlus 13 में 6,000mAh Battery दी गई है। Charging में भी बड़ा अंतर है—Pixel 10 Pro 30W wired charging और OnePlus 13 100W SUPERVOOC charging को support करता है।
5. Pixel 10 Pro और OnePlus 13 की कीमत में कितना अंतर है?
भारत में Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,09,999 और OnePlus 13 की शुरुआती कीमत ₹69,999 रखी गई है। यानी शुरुआती कीमत में करीब ₹40,000 का अंतर है।